गलत बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान, मुखिया ने की जांच व सुधार की मांग
गढ़वा, जून 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मकरी पंचायत में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल जारी किए जाने का मामला सामने आया है। उससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके घरों में कम बिजली खपत होने के बावजूद विभाग द्वारा नोटिस और अत्यधिक राशि का बिल भेजा जा रहा है। उससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के समक्ष बिल भुगतान की समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मकरी पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंचायत के कई उपभोक्ताओं ने गलत बिजली बिल मिलने की शिकायत की है। उपभोक्ता सत्येंद्र पाल का बिल पूर्व की अपेक्षा कई गुना अधिक आया है। उन्होंने इसकी शिकायत भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.