मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: पीतल नगरी की सियासी फिजां इन दिनों पूरी तरह गर्माई हुई है। वजह है कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की स्थानीय सांसद रुचि वीरा के बीच छिड़ा सीधा जुबानी जंग। दरअसल, मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कुंदरकी के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए बयान दिया था कि वहां तुर्कों को परास्त कर 'बाबर राज' का खात्मा किया गया और 'रामराज' स्थापित हुआ। मुख्यमंत्री के इसी ध्रुवीकरण वाले दांव पर अब सपा सांसद ने बेहद तीखा और सीधा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए सपा सांसद ने कहा कि सूबे के मुखिया को किसी मुगालते या गलतफहमी में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीधा आरोप मढ़ा कि कुंदरकी में लोकतंत्र की हत्या कर प्रशासनिक मशीनरी के दम पर वोटों की खुली लूट मचाई गई थी, जिसका सच हर ...