गलत प्रविष्टियों से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित
गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रशासन को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सभी पीड़ित कर्मचारियों को न्याय दिलाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के लगभग 300 कर्मचारियों की जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण रूप से दर्ज है। अनेक कर्मचारियों की जन्मतिथि गलत अंकित है, जबकि अधिकांश कर्मचारियों के अर्जित अवकाश कम दर्ज कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.