मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डाउटफुल व गलत प्रमाणपत्र अपलोड करने वाले बीपीएससी विद्यालय अध्यापक अभ्यर्थियों को एक मौका दिया गया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने इसे लेकर आयोग को पत्र लिखा था। अभ्यर्थियों ने कहा था कि भूलवश गलत प्रमाणपत्र अपलोड हो गया था। इसमें ऐसे भी अभ्यर्थी को मौका दिया गया है जो उपस्थिति बनाकर काउंसिलिंग से गायब हो गए थे। आयोग ने निदेशक की मांग पर 15 फरवरी तक पोर्टल खोल दिया है। नवंबर में इनकी काउंसिलिंग हुई थी। मुजफ्फरपुर समेत अलग-अलग जिलों के ऐसे अभ्यर्थियों की आयोग को सूची भेजी गई है। सूची वाले अभ्यर्थी ही प्रमाणपत्र अपलोड कर सकेंगे। कई अभ्यर्थियों ने कहा था कि साइबर कैफे की गलती के कारण गलत प्रमाणपत्र अपलोड हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.