कानपुर, जनवरी 6 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ के ताड़बगिया में ननद द्वारा इंस्टाग्राम पर गलत पोस्ट करने का विरोध करने ससुराल पहुंची महिला समेत उसके परिजनों से ससुरालीजनों ने मारपीट की। साथ ही ससुरालपक्ष से आये एक युवक ने उन पर फायर भी झोंक दिया। हालांकि पीड़िता समेत परिवार बाल-बाल बच गया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्नाव के गंगाघाट स्थित अखलाक नगर निवासी मोहर्रम अली उर्फ राजू ने बताया कि करीब चार साल पहले उनकी बहन गुड़िया ने जाजमऊ ताड़बगिया निवासी गोलू से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपित ससुरालीजन बहन से मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जिस पर बहनोई और बहन दोनों किराये पर अलग रहने लगे। चार माह पहले उनका बेटा भी हुआ। करीब एक माह पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.