कुशीनगर, मार्च 21 -- डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद।तमकुहीराज के लेखपाल ने एक निजी भूमि की गलत पैमाइश कर उसे सरकारी में शामिल कर लिया। काश्तकार की शिकायत पर एसडीएम ने जांच करायी तो शिकायत सही पायी गयी। एसडीएम ने गलत पैमाइश कर भूमि को विवादित बनाने के आरोप में लेखपाल अभिजीत सिंह को निलंबत कर दिया है। निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है।मामला तहसील क्षेत्र के धुरिया कोट गांव का है। यहां खाद-गड्ढा की जमीन की पैमाइश में अनियमितता पाई गई। आरोप है कि लेखपाल अभिजीत सिंह ने सरकारी भूमि की पैमाइश करते समय एक किसान की निजी कास्तकारी भूमि को खाद-गड्ढा की जमीन में शामिल कर दिया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। धुरिया कोट निवासी किसान नबीरसुल पुत्र मंगर ने 31 जनवरी और कार्रवाई न होने पर 19 मार्च 2026 को एसडीएम से श...