गलत दिशा से ओवरटेक के दौरान युवक को रौंदने की आशंका
औरैया, सितम्बर 25 -- राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पंचशील ढाबे के सामने शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने हाईवे किनारे पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी की निगरानी में एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, युवक के अचेत होने के कारण उसका नाम और पता नहीं मिल सका है। पुलिस उसकी पहचान कराने के साथ दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि आगे चल रहे वाहन को गलत दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.