गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, तीन गंभीर
रांची, जून 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-हेसल रिंग रोड ब्रिज के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ओरमांझी की ओर से गिट्टी (चिप्स) लादकर गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों की पहचान नारायण सोसो निवासी विक्रम पाहन, अमन पाहन और विशेष मुंडा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.