गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी थी टेम्पो में टक्कर
बुलंदशहर, फरवरी 21 -- बुलंदशहर संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में न्यू रोडवेज बस स्टैंड के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दनकौर निवासी शमशाद ने एस एस पी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनकी मामी अमीना, मामा की पुत्री सीमा, भतीजा असद और मामी सायरा शिकारपुर से शादी समारोह में शामिल होकर किराये के टैम्पो से दनकौर लौट रहे थे। टैम्पो के पीछे मोटरसाइकिल से मुकीम पुत्र अजीज और आसू पुत्र हनीफ निवासी डासना (गाजियाबाद) भी आ रहे थे। आरोप है कि जैसे ही टैम्पो न्यू रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचा, ट्रक का चालक गलत दिशा में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और टैम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.