नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लाहौरी गेट इलाके में मंगलवार की देर रात गलत दिशा से आ रही बाइक ने एक टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेम्पो पलट गया और इसमें बैठी नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान काव्या के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक पप्पू कुमार आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सवारी बैठाकर नांगलोई जा रहा था। वह शाहदरा फ्लाईओवर से उतरकर मोरी गेट गोल चक्कर से होते हुए आजाद मार्केट की तरफ बढ़ रहा था। ऑटो पुल डफरिन पर पहुंचा ही था कि तभी पुरानी दिल्ली से गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गिर गए और सवारियों से भरा ऑटो भी पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी अनीस ने बताया कि वह और अन्य राहगीर ऑटो ...