नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में वन-वे मार्ग पर गलत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम खुर्पाताल निवासी उमेश मेहरा बाइक से मेट्रोपोल मार्ग होकर घर जा रहा था। इसी दौरान चीना बाबा चौराहे से नीचे की ओर वन-वे पर गलत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में उमेश घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल उमेश को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.