गलत दिशा से आ रही कार से मची अफरा-तफरी, पांच घायल
इटावा औरैया, मई 28 -- जसवंतनगर। आगरा-शिकोहाबाद हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पारकर दूसरी लेन में जा पहुंची। इस दौरान कार ने पहले एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही कार में जाकर भिड़ी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं। गुरुवार शाम पांच बजे बनकटी निवासी एक युवक कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह गलत दिशा से वाहन चला रहा था। पिंक बूथ के सामने अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर क्रॉस करते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। दूसरी ओर आकर कार स्कूटी में भिड़ गई। इसमें स्कूटी सवार 35 वर्षीय युवक निवासी हीरापुर वैदपुरा, अंकित निवासी जागीर मैनपुरी, कुसमा, ऋषभ और मुकुल निवासी जागीर मैनपुरी घायल हो गए। घटना के समय कुछ लोग पुल के नीचे डिवाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.