गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। बल्लभगढ़ से फरीदाबाद आ रहे मुमताज की मोटरसाइकिल में गुड ईयर कंपनी के पास गलत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसा 17 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। मुमताज को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे बीके अस्पताल ले गए, जहां से एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद मून अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़िता रोशन का आरोप है कि कार चालक जोगिंद्र तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था। चालक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.