हरिद्वार, फरवरी 25 -- कनखल थाना क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हनुमानगढ़ी कनखल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भाई अरुण 20 फरवरी की रात दुकान से घर लौट रहा था। वह बंगाली मोड़ स्थित गीता मंदिर के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने तेज गति से गलत साइड में आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। अरुण के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजन पहले उसे एम्स ऋषिकेश ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.