अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अकराबाद। नेशनल हाईवे पर गोपी के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एटा से अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से गलत दिशा में आ रही एक पिकअप वाहन टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार रवि चौहान पुत्र रोशन सिंह, सनी पुत्र रमेशचंद्र, चिंटू पुत्र टिंकू और प्रभात पुत्र हीरा सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...