हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में रोडरेज की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां गलत दिशा से आ रहे एक कार चालक को टोकने पर उसने दूसरे कार चालक को मौत के घाट उतार दिया। जिले के मोतीपुर बाजार में सोमवार शाम जाम के दौरान गलत साइड से निकलने के लिए टोकने पर एक कार चालक ने दूसरे कार चालक को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। सिर में गंभीर चोट आने से दूसरे कार चालक मोतीपुर के सिंगैला शंकर टोला के लालबाबू राय की मौत हो गई। मृतक के पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि वह मोतीपुर बाजार स्थित किराना व्यवसायी मोतीलाल अग्रवाल की दुकान में मजदूरी करता है। उसके पिता लालबाबू राय मोतीलाल की गाड़ी चलाते थे। शाम चार बजे मोतीपुर बाजार में राधा कृष्णा मंदिर के पास जाम लगा हुआ था। मोतीलाल अग्रवाल को कहीं जाना था तो उसके पिता लालबाबू कार लेकर निकले। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.