गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से एयरफोर्स कर्मी घायल
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से कार सवार एयरफोर्स कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर कैस्केड सोसाइटी में रहने वाले किशोर कोरुकोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी कार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन स्थित कार्यालय जा रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे वह रोटरी गोल चक्कर पार कर हिंडन पुल से पहले पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। यह इतनी भीषण थी कि कार का क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टक्कर लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाई। दुर्घटना के बाद कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.