गलत दिशा से आई डीसीएम ने बाइक सवार को रौंदा
लखनऊ, अगस्त 26 -- कakoरी में हरदोई रोड पर रहमानखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वेल्डिंग कारीगर को सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया।
हादसे का विवरण इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, मोहनलालगंज के मऊ निवासी अकीक अहमद (38) कल्ली पश्चिम में वेल्डिंग कारखाना चलाते थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से मलिहाबाद में साइट देखने जा रहे थे। रहमानखेड़ा स्थित मोटी नीम चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अकीक हवा में उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी मलिहाबाद भिजवाया, जहां मौत हो गई।
अन्य हादसा --- बंथरा में रोडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.