गलत दिशा में वाहन चलाने पर दो दिन में 1170 मुकदमे
नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने लगातार दो दिन अभियान चलाकर ऐसा करने वाले 1170 वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान 12568 वाहनों के चालान भी काटे गए। वहीं, 1179 वाहनों को जब्त भी किया गया है। दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाना लोगों की आदत में शुमार हो गया है। खासतौर पर गोल चक्कर और कट से थोड़ी दूरी पर विपरीत दिशा की सड़क पर जाने के लिए अक्सर लोग ऐसा करते हैं। इनकी वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। यातायात अव्यवस्था होने से जाम की समस्या भी होती है। ऐसे करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाया। प्रमुख मार्गों, चौराहों, राजमार्गों, संवेदनशील स्थलों और दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.