गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। जान जोखिम में डालकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशानुसार अब गलत दिशा में वाहन चलाने पर न केवल चालान काटा जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच ही रिकॉर्ड दो लाख तीन हजार 36 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह विशाल आंकड़ा दर्शाता है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में अब हाईवे और शहर की मुख्य सड़कों पर विशेष टीमें तैनात की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.