नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गलत दिशा में वाहन चलाने पर अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि एफआईआर दर्ज करना चयनात्मक उपाय है, न कि व्यापक नीति। आपराधिक कार्रवाई केवल उन पर अंतिम उपाय के रूप में की जाएगी, जिनका उल्लंघन ''गंभीर'' माना जाएगा। इस श्रेणी में वह चालक आएंगे, जिनके गलत दिशा में वाहन चलाने से जानलेवा जोखिम पैदा हो या कोई बार-बार उल्लंघन करे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस का प्राथमिक दृष्टिकोण जागरूकता अभियान चलाने और उल्लंघन के लिए चालान व नोटिस जारी करने पर केंद्रित रहेगा। एफआईआर केवल उन मामलों में दर्ज की जाएगी जहां उल्लंघन जानलेवा जोखिम पैदा करता हो या कोई बार-बार उल्लंघन कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यह कदम सड़कों पर लापरवाह व्यवहार को रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.