गलत दिशा में वाहन चलाने पर एक सप्ताह में 72 एफआईआर
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में गलत दिशा में वाहन चलाने की खतरनाक प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान चल रहा है। एक सप्ताह में इस अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में 72 चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 7249 चालान भी काटे गए हैं।
गलत दिशा में वाहन चलाना अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं, आमने-सामने की टक्कर और यातायात जाम का प्रमुख कारण है। यह केवल ट्रैफिक नियम का उल्लंघन नहीं, बल्कि एक गंभीर आपराधिक कृत्य है जो जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दोपहिया वाहन, व्यावसायिक वाहन, ई-रिक्शा और सार्वजनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.