औरैया, मई 20 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग पर जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण तड़के सुबह ओवरलोड डंपरों का गलत दिशा में संचालन लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बनता जा रहा है। तेज रफ्तार से गुजर रहे डंपर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेला-तिर्वा मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की खराब हालत के कारण कई ओवरलोड डंपर निर्धारित लेन छोड़कर गलत दिशा में निकलते हैं। अधिक वजन होने की वजह से इन वाहनों को नियंत्रित करना भी मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- ओवरलोड वाहनों के परिचालन बढ़ जाने से धंसने लगीं सड़कें सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्र...