नैनीताल, फरवरी 6 -- पीलीभीत के पर्यटक ने पुलिस के रोकने पर भी नहीं रोका वाहन नैनीताल। नैनीताल की मालरोड पर गलत दिशा में कार चलाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। शुक्रवार को अपर मालरोड पर यूपी से आए पर्यटक गलत दिशा से मल्लीताल की ओर पहुंच गए। पुलिस के रोकने पर नहीं रुकने पर मल्लीताल में वाहन को रोका गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। एसएसआई युनूस खान ने बताया कि पीलीभीत निवासी दया वर्मा के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर छह से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.