बाराबंकी, मार्च 16 -- देवा शरीफ। देवा- चिनहट मार्ग पर माती के पास नहर पुल पर गलत दिशा में वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन राहगीरों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को एक कंटेनर गलत दिशा में होकर किसान पथ पर चढ़ने के लिए मुड़ा और आगे से आ रहे वाहन प्रभावित होने लगे। धीरे धीरे जाम लगा शुरू हो गया। पुलिस पिकट से पुलिस कर्मियों के गायब होने पर यह समस्या और विकराल हो गई। करीब दो घंटे राहगीरों को धूप में जाम से परेशान होना पड़ा। किसान पथ के बाइपास की दीवार को करीब छह माह पूर्व हटा दिया गया। जिससे दोनों ओर से वाहन किसान पथ पर चढ़ने लगे। गलत दिशा से छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों का गुजरना जारी हो गया। माती पुलिया पर बनी पुलिस पिकट पर तैनात सिपाही बाजारों में इधर उधर बैठ कर ड्यूटी निभाते हैं। जिससे यहां वाहनों के गलत दिशा में जाने पर रोका टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.