औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में बुधवार को योग व स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने लोगों को नियमित योग और संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रथम सत्र में तिलक स्टेडियम परिसर में बुजुर्गों के साथ-साथ किशोर और युवाओं को योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमित व्यायाम और योग से शरीर को स्वस्थ व सबल बनाया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न आसनों के माध्यम से शारीरिक क्षमता बढ़ाने और रोगों से बचाव के उपाय बताए। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 33 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 29 नए और 4 पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 17 पुरुष, 16 महिलाएं और बच्चे भी थे। मरीजों में मुख्...