गलत दवा देकर गर्भस्थ शिशु को मार डालने का आरोप
बलिया, जून 9 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। एएनएम तथा नगरा स्थित झोलाछाप चिकित्सक पर गलत दवा देकर गर्भस्थ शिशु को मार डालने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
महिला का आरोप इंदरौली मलकौली गांव निवासी सुमन पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू नेहा का नौ माह का प्रसव होने वाला था। 23 मई को दर्द होने पर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। वहां कार्यरत एएनएम नगरा स्थित एक डायग्नोसिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड के लिए ले गई। अल्ट्रासाउंड के बाद बगल में स्थित झोलाछाप महिला डॉक्टर के यहां भर्ती करा दिया। वहां पानी की बोतल चढ़ाने के बाद उक्त महिला डॉक्टर ने बहू को घर भेज दिया। देर रात में बहू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे लेकर वापस महिला डॉक्टर के पास पहुंची लेकिन वह नहीं मिली। आसपास के लोगों की जानकारी के आधार पर नगर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.