पटना, जनवरी 31 -- तय सीट से अधिक पर नामांकन और बिहार सरकार से लोन (ऋण) लेने के मामले में अब शिक्षा विभाग सख्त हो चला है। विभाग ने ऐसे संस्थानों को नोटिस भेजा है और पूछा है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ वित्तीय अनियमितता बरतने के आधार पर कार्रवाई की जाए। दरअसल, संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चार लाख तक सहायता देती है, लेकिन हर संस्थान को मान्यता देने के समय ही सीटों की संख्या तय कर दी जाती है। राज्य में नर्सिंग की पढ़ाई कराने वाले कई संस्थानों ने तय सीटों से अधिक बच्चों का न केवल नामांकन ले लिया है बल्कि उन बच्चों का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत पैसा भी ले लिया है। अब ऐसे संस्थानों की पहचान कर नोटिस भेजा गया है। बीएससीसी के प्रभारी पदाधिकारी नसीम अहमद ने इस बाबत संस्थानों को पत्र भेजा है। जिन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.