गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा, संवाददाता। पावर कार्पोरेशन ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण से जुड़े प्लांट के लिए 11 केवी हाईटेंशन लाइन को अवैध तरीके से शिफ्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नवाबगंज उपखंड के एसडीओ और जेई समेत सात बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसीपुर माझा में परिक्रमा मार्ग निर्माण के लिए लगाए गए प्लांट को बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से 11 केवी लाइन को नियमों के विपरीत शिफ्ट किया गया था। मामले की शिकायत मिलने पर विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता, अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय और परिक्षेत्रीय लेखाधिकारी अखिलेश कुमार शामिल थे। शनिवार को टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियं...