बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं, संवाददाता। एआरटीओ का यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई का सिलिसला जारी है। एआरटीओ ने नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले 40 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित कर दिये हैं। सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियम निर्धारित हैं, लेकिन इन्हें पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग द्वारा वाहन चलाने वाले व्यक्ति को लाइसेंस दिया जाता है। लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ते हैं तो विभाग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करता है। जिले के कुछ ड्राइवर दूसरे राज्यों की सड़कों पर तेज स्पीड, मोबाइल पर बात करते हुये, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाते हुये पकड़े गये हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 40 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। एक साल में जिले के 140...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.