फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद। मुजेसर गांव निवासी 43 वर्षीय बाला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे विशाल का कहना है कि उनकी मां के आंखों के पर्दे का इलाज चल रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने उसकी मां को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। इंजेक्शन लगाने के बाद मृतक के बेटे का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...