गलत ढंग से निकले रुपये की जांच ईओडब्ल्यू से कराई जाए
उन्नाव, सितम्बर 1 -- उन्नाव। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं का निराकरण न होने और डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। वेतन खाते एवं जीपीएफ लेखे से अवैधानिक रूप से निकाली गई धनराशियों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) से कराने की मांग की। साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों-कार्मिकों के देयक पेंशन, जीपीएफ एवं सामूहिक बीमा का अवशेष आदि का भुगतान तत्काल होने की मांग भी रखी। इस दौरान प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्र मुन्ना, जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद दीक्षित, जिला मंत्री राम शंकर, बीरेंद्र विक्रम सिंह, ब्रह्म कुमार तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक यादव, बृजेश वर्मा, मनोज अवस्थी, अरुण कुमार सिंह, संध्या बाजपेई, नीरजा दीक्षित, शुभा शुक्ला आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.