गलत डाटा एंट्री या लापरवाही पर संबंधित कर्मी पर होगी कार्रवाई
साहिबगंज, जुलाई 11 -- उधवा। एसआईआर को लेकर प्रखंड कर्मियों को शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान निर्वाचन नोडल उदय कुमार मंडल ने एसआईआर से संबंधित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी व प्रखंड कर्मियों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना ही हमारा लक्ष्य है। किसी भी हाल में योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए। सभी कर्मी पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर गणना प्रपत्र को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताई गई। डाटा एंट्री कैसे की जाए, इसे लेकर लाइव डेमो दिखाया गया। उन्होंने कहा कि गलत डाटा एंट्री या लापरवाही पाएं जाने पर संबंधित कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.