संवाददाता, नवम्बर 26 -- यूपी के इटावा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पटना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में टीटीई से विवाद के बाद महिला ने छलांग लगा दी। फौरन ही उसकी मौत हो गई। उसके गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद टीटीई द्वारा टिकट बनवाने को कहने पर विवाद हुआ था। महिला का पति नौसेना में नौकरी करता है। रेलवे के अधिकारी व पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार सुबह साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से एक महिला कूद गई। उसका एक हाथ हट गया और गंभीर चोटें आईं। जीआरपी और स्थानीय पुलिस के पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर सोने की चेन और अंगूठी मिली है। उसके एक हाथ पर गर्म पट्टी बंधी हुई थी, जिससे लग रहा है कि वह किसी चोट या बीमारी के इलाज के लिए यात्रा कर रही थी। मौके से ब्लूटूथ बरामद हुआ है, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.