मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। तुरकौलिया प्रखंड के पिपरिया गांव के अभय कुमार ने शिकायत की कि मृतक महिला शोभा देवी के नाम पर मनरेगा योजना के तहत फर्जी निकासी की गयी है। जॉब कार्ड के माध्यम से हुआ है। जिसकी जांच वर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड तुरकौलिया से करायी गयी। जांच में मामला सही पाया गया लेकिन बाद में राशि वापस कर दी गयी। डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने इसे गंभीरता से लिया। जांच से स्पष्ट हुआ कि मजदूरी भुगतान में लापरवाही बरती गयी है। यह मामला गंभीर प्रकृति का है। अभय कुमार के परिवाद पत्र प्राप्त होने व जांच में अनियमितता उजागर होने के बाद मजदूरी की राशि वापस की गयी है। यदि परिवादी का इस संदर्भ में परिवाद पत्र प्राप्त नहीं होता, तो जाहिर है कि यह मामला प्रकाश में नहीं आता। इन सभी का स्पष्टीकरण स्वीकार्य योग्य नहीं पाय...