रांची, अप्रैल 19 -- रांची। बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हर तीन में से एक भारतीय इस समस्या से प्रभावित है, जो आगे चलकर लिवर सिरोसिस या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। परामर्शदाता गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ अविनाश ने बताया कि फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण हमारी रोजमर्रा के खाद्य पदार्थां की आदतें हैं। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार व निष्क्रिय जीवनशैली लिवर में चर्बी जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर रही है। कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फैटी लिवर और मोटापे के बचाव बताए इनमें चाउमिन, बर्जर पिज्जा, अत्यधिक चीनी, तला-भुना भोजन, फास्ट फूड, डिब्बा बंद और प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा से बने उत्पाद और ज्यादा ...