मुरादाबाद, मई 13 -- नगर पालिका परिषद सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण देने की जानकारी देते हुए जब गलत जानकारी दी जाने लगी तो पालिका सदस्य भड़क गए और जमकर हंगामा करने लगे। सुधार करने के बाद मामला शांत हुआ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण देने की जानकारी देने के लिए नगर पालिका परिषद सभागार में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को गलत जानकारी दी जाने लगी की 4 लाख 25 हजार की जगह 5 लाख रुपया जमा किया जाना है। यह सुनते ही पालिका सभासद राकेश दानव आदि भड़क गए और हंगामा करने लगे। कर्मचारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर से सही जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अंकित शर्मा, मुजीबुर रहमान अंसारी, राकेश जाटव आदि पालिका सभासद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...