मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखाड़ाघाट के शेखपुरा निवासी ब्रजेश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए सहयोग पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें बताया है कि ग्रामीण कार्य विभाग मुजफ्फरपुर प्रमंडल एक ने अखाड़ाघाट ढलानी से जियालाल चौक होते हुए एनएच 77 अहियापुर चौक तक सड़क निर्माण के संबंध में मांगी गई जानकारी गलत दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्य प्रगति पर है, लेकिन हकीकत में काम शुरू ही नहीं हो सका है। जबकि, सड़क निर्माण की मियाद भी पूरी हो चुकी है। मई 2026 में ही इस सड़क का निर्माण पूरा करने की जिम्मेदारी संवेदक को ग्रामीण कार्य विभाग ने दी थी। यह भी पढ़ें- गलत जानकारी देने पर ग्रामीण कार्य विभाग के खिलाफ शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...