रांची, फरवरी 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने सदन में अपनी ध्यानाकर्षण सूचना पर मिले जवाब पर नाराजगी जतायी। उन्होंने सदन में जवाब बनाने वाले अफसर पर गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया। विधायक ने कोडरमा शहर के बीचों-बीच फैक्टरी संचालन से जुड़ा सवाल पूछा था। विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री संजय यादव ने कहा कि शहर के बीच प्लांट स्थित नहीं है, नियमत: 500 मीटर के भीतर फैक्टरी होनी चाहिए, यह घनी आबादी में भी नहीं है। मंत्री के जवाब पर नीरा यादव ने आपत्ति जतायी। उन्होंने कहा कि वह रोज उस इलाके से गुजरती हैं, कंपनी सड़क के ठीक किनारे व घनी आबादी के बीच है। विधायक ने सवाल उठाया कि विधानसभा समिति बनाकर जांच करायी जानी चाहिए। इलाके में लोग बीमार हो रहे हैं। मंत्री संजय यादव ने कहा कि इस मामले में कमेटी ने अलग ...