भभुआ, अप्रैल 17 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के सिकठी निवासी कृपा नारायण सिंह ने नगर थाना में 1.25 लाख का चेक गलत देने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा में शहर के एक निजी स्कूल की निदेशक, उनके पति व उनके पुत्र पर आरोप लगाया गया है। आवेदक ने कहा है कि उनके पुत्र शिवम कुमार से एक साल पूर्व स्कूल के रखखाव के लिए पैसा लिया गया था। जब उनका पुत्र मर गया तो वह लोग गलत चेक दे दिए। हि.प्र. चैनपुर पुलिस ने इलाज के लिए किशोर को भेजा चैनपुर। थाना क्षेत्र के औखरा मोड़ के पास लावारिस हालत में मिले किशोर को चैनपुर पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची। उसे इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल ले गई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्...