बिजनौर, मई 27 -- कोतवाली देहात। थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी एक युवक ने गलत तरीके से ई-चालान काटे जाने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर चालान निरस्त कराने की मांग की है। ग्राम पीपलसाना निवासी हेमेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर मोटरसाइकिल का चालान कटने का संदेश प्राप्त हुआ। चालान 22 मई को शाम 4:27 बजे मुरादाबाद में काटा गया है। चालान का कारण चालक द्वारा हेलमेट न पहनना दर्शाया गया है।हेमेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 20 सीवाई 0392 कभी मुरादाबाद नहीं गई। जिस समय का चालान दर्शाया गया है, उस समय उनकी बाइक घर पर खड़ी थी।---चालान यह भी पढ़ें- अब सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरों से कटेगा चालान पर स्कूटी का फोटो देखकर चौंका युवकपीड़ित युवक ने बताया कि चालान की फोटो देखने पर उसमें मोटर...