मधेपुरा, मई 19 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता गलत खान-पान से कैंसर के मरीज बिहार में बढ़ रहे हैं। एक वर्ष के आंकड़े पर गौर करें तो सिर्फ आईजीआईएमएस में 78 हजार कैंसर के मरीज इलाज कराने पहुंचे। यह बातें आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक-सह दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया बिहार शाखा के सचिव डॉ. मनीष मंडल ने अपने आवास पर पत्रकार सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि अगर आंकड़े पर गौर करें तो बिहार के सभी जिले में औसतन 2000 कैंसर के मरीज पाए जाते हैं, जबकि मधेपुरा में औसत से भी अधिक 2750 कैंसर के मरीज पाए गए। डॉ. मंडल ने कहा कि कैंसर के मरीजों में महिलाओं का प्रतिशत 3. 09 और पुरूषों का प्रतिशत 4. 19 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा सिर्फ आईजीआईएमएस का है, जबकि पीएमसीएच व कैंसर अस्पताल महावीर संस्थान का अलग होगा। डॉ. मनीष ने कहा कि गलत खानपान, पिज्...