नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। इस केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय कर दिया जिसमें लालू प्रसाद यादव के साथ पूर्व सीएम रबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नाम शामिल हैं। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। इस मामले में सियासत शुरू हो गई है। कभी लालू परिवार के विश्वस्त रहे बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी और राजद प्रवक्ता ऐज्या यादव की प्रतिक्रिया आई है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि मानीय कोर्ट का फैसला आया है। इस मामले में कोई राजनैतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। लेकिन, कोर्ट ने जो ऑब्जर्व किया है उसके अनुसार फैसला सुनाया है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। न्याय की व्यवस्था यही है कि अगर को...