झांसी, मई 19 -- झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों द्वारा गलत काम का विरोध करने पर उसके और बेटियों के साथ मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार वह मजदूरी कर तीन बेटियों का भरण-पोषण करती हैं। आरोप है कि पड़ोसी कुछ लोग अपने घर पर गलत काम करवाते हैं। उसने इस बात की शिकायत कुछ लोगों से की थी। आरोप है कि इसके बाद 13 अप्रैल को रात 10 बजे सभी आरोपी एकजुट होकर आए और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों से परेशान महिला एसएसपी से लगाई गुहार इन लोगों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की भी बात कही है। पीड़िता का आरोप है कि 14 मई को शाम करीब 4 बजे उसे फिर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो उसने बना लिया था। तब उन्होंने एसएसपी से शिकाय...