गलत ऑपरेशन से जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांगग
शामली, जुलाई 25 -- शामली। थानाभवन निवासी एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से ऑपरेशन किए जाने के कारण उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत भी गंभीर हो गई। थानाभवन के मौहल्ला रेत्ती निवासी रवि पुत्र सोमपाल सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 12 जुलाई को अपनी पत्नी रचना को उपचार के लिए मेला दयाल आश्रम, नबीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया था। आरोप है कि वहां चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन की बात कही और इसके लिए उससे रकम ली गई। पीड़ित का आरोप है कि चिकित्सक के कहने पर वह अपनी पत्नी को शामली स्थित देव अस्पताल लेकर गया, जहां ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के चलते नवजात की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.