अमरोहा, अक्टूबर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। गलत ऑपरेशन से दो माह की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पैर की नस कटने से खून ज्यादा बहने से मासूम बच्ची की मौत हुई। मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव रमपुरा में नन्हे सिंह का परिवार रहता है। उनकी दो माह की बेटी तन्वी के पैर जन्म से ही अंदर की ओर मुड़े हुए थे। क्लबफुट बेटी के पैर ठीक होने की उम्मीद में जिला अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को बच्ची की चौथी पट्टी होनी थी। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। नन्हे सिंह के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से बेटी के पैर की नस कट गई, और खून ज्यादा बहने से उसकी...