पटना, जुलाई 2 -- भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एमएलए मैथिली ठाकुर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भरत तिवारी के एनकाउंटर को गलत बताया है और कहा है कि जिन पुलिसवालों ने यह गलत एनकाउंटर किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। पटना में पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी सांसद मैथिली ठाकुर ने कहा, 'बिहार में लॉ एंड ऑर्डर सख्त जरूर हुआ है। अब कोई भी अपराधी, अपराध करने से डरता जरूर है। मैंने खुद अपने क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की हालत को सुधरते देखा है। मेरे विधायक बनने के बाद मेरे क्षेत्र के तीनों थाने हमेशा सक्रिय रहते हैं। पुलिस बड़ी जागरूक तरीके से मेरे विधानसभा में काम कर रही है। ए...