आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के गोंठीपुर गांव निवासी 10 वर्षीय बालक गलत उपचार से दाएं हाथ से दिव्यांग हो गया। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर उसका पिता चार साल से भटक रहा है। इस मामले में मानवाधिकार आयोग के रिपोर्ट मांगने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र मौर्य के पुत्र के हाथ में चार साल पहले फ्रैक्चर हो गया था। उसे अतरौलिया के जयगुरुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीरेंद्र का आरोप है कि डॉक्टरों ने गलत उपचार किया। बाद में उसकी पीजीआई लखनऊ में चार बार सर्जरी हुई, लेकिन हाथ सही नहीं हुआ। बालक दाएं हाथ से दिव्यांग हो गया। इस मामले में वीरेंद्र ने कार्रवाई के लिए मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई थी। आयोग ने जांच रिपोर्ट मांगी तो स्वास्थ्य वि...