फरीदाबाद, मई 22 -- नूंह, सरसमल। जिला प्रशासन ने पुलिस की सिफारिश पर दो हथियार लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। यह कदम हथियारों के गलत इस्तेमाल और लाइसेंस नियमों के उल्लंघन को देखते हुए उठाया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और दूसरे को हथियार देने पर भी सख्त चेतावनी दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में पुन्हाना निवासी राशीद अहमद के हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण खारिज कर उसे निरस्त कर दिया गया। राशीद अहमद के खिलाफ वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और कानून व्यवस्था बिगाड़ने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- नूंह में तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। चरित्र सत्यापन रिपोर्ट में पुलिस ने लाइसेंस नवीन...