गलत इशारे करने वाला युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 3 -- कनखल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ अशोभनीय व्यवहार और गलत इशारे करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। किशोरी के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि एक युवक लगातार किशोरी को गलत इशारे कर परेशान कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस ने शिकायत की जांच की और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पुत्र रविदत्त, हाल निवासी आनंद मौनी बाबा आश्रम, भीमगोड़ा बैराज, कनखल को न्यायालय के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.